छत्तीसगढ़

आगजनी से फल दुकानें जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हुई बड़ी घटना

भिलाई। भिलाई में पावर हाउस फल मार्केट में रात 8 बजे आग लग गई। जिससे दो फल दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने पर पहले बुझाने में व्यापारी जुट गए। सीज फायर एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फिर एक घंटे बाद दुर्ग से दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

See also  छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत

एसडीआरएफ की टीम ने एक दमकल गाड़ी पानी का उपयोग कर करीब एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का कहना है कि, आग अधिक नहीं फैली, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि कुछ दूरी पर बड़े पटाखा व्यापारी की दुकान है।

See also  अवैध रेत खनन के खिलाफ सड़क पर बैठे विधायक, कार्रवाई के बाद खत्म किया धरना, टास्क फोर्स ने 5 हाईवा पर की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply