रायगढ़

नहीं थम रहा ऑनलाइन ठगी का सिलसिला… रायगढ़ में व्याख्याता महिला हुई ठगी का शिकार!

रायगढ़ : आजकल ऑनलाइन का जमाना है। लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन के क्षेत्र में ठगबाजो की कोई कमी नहीं है। ठगबाज अपने अलग-अलग पैंतरा अजमा कर किसी भी तरह से चाहे वह व्यक्ति शिक्षित हो या फिर वह अशिक्षित हो, उनके खून-पसीने की कमाई हुई पूंजी को एक झटके में ले उड़ते हैं।

रायगढ़ जिले में ऐसे ही एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विदुषी श्रीवास उम्र 33 साल/ पिता रोहित श्रीवास रेलवे बांग्ला पारा कोतरा रोड के निवासी है। महिला व्याख्याता के पद पर कार्य करती है। जिसमें ठगबाज ने व्याख्याता महिला से 1,24,000 रुपए की ठगी की है।व्याख्याता महिला के पास राकेश गुप्ता नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना परिचय देते हुए कहा कि, उसका नाम राकेश गुप्ता है। वह स्टेट बैंक हेड ऑफिस से बात कर रहा है। ठगबाज राकेश गुप्ता ने झूठी झांसा देते हुए आधार कार्ड को खाते से लिंक करना के संबंध में चर्चा की।

See also  कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, गाज गिरने से दो सगे भाई बहन समेत 4 बच्चों की मौत…

व्याख्याता महिला ने ठगबाज राकेश गुप्ता को मना करते हुए कहा कि वह बैंक जाकर अपना बैंक खाता अपडेट करवा लेगी। लेकिन ठगबाज ने अपने पैंतरा आजमाते हुए कहा कि, अगर अभी नहीं अपडेट कराया गया तो खाते को बंद कर दिया जाएगा और खाते में पड़े हुए पैसे भी नहीं निकाल पाओगे।जिसके बाद महिला उसके झांसे में आते ही बैंक के एटीएम कार्ड की खुफिया नंबरों की जानकारी दी। और आधार कार्ड की भी जानकारी ठगबाज द्वारा ले ली गई। जानकारी देने के कुछ देर बाद मोबाइल में ओटीपी आने लगा महिला ने ओटीपी की जानकारी ठगबाज राकेश गुप्ता को दी।

उसके बाद महिला के स्टेट बैंक खाते से पहले 10,395 फिर 9,999, 20,000, 20,000, 20,000, रुपए खाते से काट लिया। जब महिला ने ठगबाज को रकम कटने की जानकारी दी, तो उसने ₹20000 खाते में डाल दिए, लेकिन इसके कुछ देर बाद 20,000, 30,000, ₹10,000 काट लिए। महिला की जमा की हुई पूंजी को ठगबाज ने चोरी कर लिया।

See also  मां की ममता शर्मसार! खेत में लावारिस मिला नवजात बच्चा

हमारे पूरे देश भर में ऑनलाइन ठगी की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है जिसमें भोली-भाली जनता को नए-नए पैंतरा अजमा कर ठगबाज़ उनकी लाखों की कमाई व पूंजी को एक झटके में उड़ा ले जाते हैं। इस ऑनलाइन ठगी का शिकार देश के बहुत से व्यक्ति हो चुके हैं, ऐसी स्थिति में किसी भी बाहरी तौर पर आने वाले फोन का बिना कोई खुफिया जानकारी दिए फौरन पुलिस को सूचना दिया जाना चाहिए। ताकि ऐसे अपराधों को इस समाज से हटाया जा सके। ऑनलाइन के जमाने में अपनी जमा की हुई पूंजी पर सभी व्यक्तियों को विशेष रूप से सतर्क होना अति आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply