छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुआ IED ब्लास्ट, चपेट में आने से 2 जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आज 14 वें दिन भी जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान एक STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

See also  एक अप्रैल से मैनुअल सिस्टम से चालान पूरी तरह हो जाएंगे बंद, केवल ऑनलाइन ही जमा होंगे चालान

जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है. नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे. इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है.

See also  सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5000 से अधिक मुर्गियों की संदिग्ध मौत, बर्ड फ्लू की जताई जा रही आशंका, पशु चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply