छत्तीसगढ़

युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने काटा बवाल: पुलिस की टीम पर भी किया हमला, SP अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की कोशिश, हिरासत में लिए गए 40 लोग

कवर्धा। जिले के लोहारीडीह में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव के लोगों ने एक परिवार को जलाने की कोशिश की। यह घटना उस समय घटी जब एक युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की कोशिश की, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव में बवाल करने वाले 40 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

Related Articles

Leave a Reply