छत्तीसगढ़

सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

बलौदाबाजार। जिले में स्थित सीमेंट प्लांट परिसर में नाबालिग बच्चे के साथ सुरक्षाकर्मी ने मारपीट की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी बच्चे को बार-बार पटकते हुए पीटता दिख रहा है, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के बड़े भाई कार्तिक साहू ने बताया कि उनका छोटा भाई शनिवार शाम करीब 5 बजे आम खाने के लिए प्लांट परिसर गया था। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी ने उस पर चोरी का शक जताते हुए पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

आरोप है कि बच्चे को जमीन पर पटक-पटक कर मारा गया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

वीडियो वायरल होने के बाद रविवार शाम पीड़ित परिवार सिटी कोतवाली थाना पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि गांव के उपसरपंच ने उन्हें पहले रिपोर्ट दर्ज कराने से धमकाया, जिसके कारण वे तुरंत थाने नहीं जा सके। बाद में परिवार ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने संज्ञान लिया है। एडिशनल एसपी ने पुष्टि की कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply