छत्तीसगढ़

छात्रावास अधीक्षिका नेहा वर्मा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर। जिले में एकलव्य आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतिका अधीक्षिका का नाम नेहा वर्मा था। पुलिस आशंका जता रही है कि अधीक्षिका ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रामनुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक-3 स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास की है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और छात्रावास के अन्य स्टाप पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से मृतिका का एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल, मृतिका ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

पुलिस जांच में पता चला है कि अधीक्षिका नेहा वर्मा 25 वर्ष बिहार के पटना की रहने वाली थी। वह पिछले वर्ष 27 जून 2024 को कन्या छात्रावास अधीक्षिका के पद पर तैनात हुई थी। शुक्रवार को भी रोज की तरह छात्रावास में ड्यूटी करने के लिए पहुंची थी। आज सुबह भी कुछ लोगों से अधीक्षिका की बातचीत हुई थी। इसके बाद 10ः30 बजे अधीक्षिका के मौत की खबर विद्यालय के अन्य स्टाफ़ को लगी। 

See also  अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में अनियमितता, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सब इंजीनियर को किया बर्खास्त

पुलिस ने मृतिका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply