छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से छत्तीसगढ़ दौरा : रायपुर में सेवा सम्मान पर्व और कल बस्तर दशहरा में होंगी शामिल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। अपने दौरे के पहले दिन वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इसके बाद शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचकर बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपराओं से जुड़ेंगी और मुरिया दरबार में शामिल होंगी।

रायपुर में सेवा सम्मान पर्व में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति गुरुवार सुबह 11:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना होंगी। दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति इनडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व में शामिल होंगी। इसके अलावा गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी उनके दर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

शुक्रवार को जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी। यहां वे बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण परंपरा मुरिया दरबार में हिस्सा लेंगी। यह आयोजन सिरहासार भवन में होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।

See also  गौरेला में 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया राजस्व निरीक्षक, सीमांकन के लिए मांगे रुपए; दूसरा RI फरार

कार्यक्रम की तैयारियों का वन मंत्री ने लिया जायजा
राष्ट्रपति के जगदलपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, अतिथियों के लिए निर्धारित स्थान, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित आम नागरिकों की सुविधाओं की समीक्षा की।

व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूरी
वन मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply