Uncategorized

चरित्र संदेह में पुजारी ने की पत्नी की हत्या: दिनभर होता रहा विवाद, रात को पत्नी पर धारदार हथियार से कर दी हमला, अधमरी हो गई तो गैस चूल्हा जलाकर पत्नी के ऊपर रखा

​​​​​​बलौदाबाजार

बुधवार देर रात चरित्र संदेह में एक पुजारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जब वह अधमरी हो गई तो गैस चूल्हा जलाकर उसे पत्नी के ऊपर रख दिया। कमरे से आग निकलता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिद्ध बाबा में साईं मंदिर में बढ़ार के कोटमी गांव निवासी रामनारायण पांडेय (35) पुजारी है। वह मंदिर परिसर में ही पीछे की ओर बने मकान में पत्नी मंदाकनी पांडेय (25), अपने दो बच्चों और साले रामायण तिवारी (17) व साली पूजा तिवारी (15) साल के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि रामनारायण पांडेय और उसकी पत्नी का बुधवार सुबह से विवाद हो रहा था। इस दौरान रामनारायण उससे मारपीट भी करता रहा। पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है। जांच पड़ताल के लिए FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। पुजारी दिनभर उससे विवाद और मारपीट करता रहा, फिर रात को घर पहुंचा और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जो कुछ भी रामनारायण के हाथ में आया, उसने पत्नी की उससे ही पिटाई की। इसके बाद दोपहर को घर से चला गया। रात में लौटा तो फिर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया। इतना पीटा कि वह अधमरी होकर बिस्तर पर गिर पड़ी। इसके बाद रामनारायण ने कमरे में ही बने किचन में रखे गैस चूल्हे को जलाया और पत्नी मंदाकिनी के ऊपर बार-बार रखने लगा। गैस चूल्हा बार-बार रखने से मंदाकिनी के कपड़ों और बिस्तर में आग लग गई। कमरे से आग निकलता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी रोशन सिंह राजपूत ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रामनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। पूरी वारदात के दौरान उसका साला और साली मौजूद थे। उनसे भी पूछताछ की जानी है। महिला का भाटापारा के तुमागांव में मायक है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  Les machines à sous en ligne : entre mythe et réalité

Related Articles

Leave a Reply