देश

‘सभी मारे जाएंगे’, राजस्थान के 100 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, भेजा मेल

जयपुर

राजस्थान के 100 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसमें राजधानी जयपुर के भी दो अस्पताल शामिल हैं. ये दोनों मोनीलेक और सीके बिरला अस्पताल हैं. 100 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी एक मेल भेज कर दी गई है. भेजे गए मेल में लिखा गया है कि, “सब मारे जाएंगे”. वहीं धमकी भरा मेल आने के बाद ATS और बम स्क्वायड की टीम मोनीलेक और सीके बिरला अस्पताल पहुंची. दोनों टीमों ने अस्तपालों में जांच-पड़ताल की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. जयपुर के एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि आईपी एड्रेस से मेल करने वाले का पता लगाया जा रहा है.

See also  अनोखी पहल: देश में पहली बार NHAI बना रहा जहरीले सांपों के लिए नेशनल हाईवे में रास्ता, जानें पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply