देश

पाकिस्तान में बनेगी नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की सरकार, MQM-P भी आएगी साथ, बैठकें जारी

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के आम चुनाव में खंडित जनादेश आने के बाद राजनीतिक दलों ने गठबंधन सरकार के लिए प्रयास तेज कर दिया है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी और पीपीपी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने रविवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के साथ बैठक की. दोनों पार्टियां “गठबंधन की सरकार” बनाने पर सहमत हो गई हैं.

पाकिस्तान में 8 फरवरी को मतदान के बाद ईसीपी ने रविवार को आम चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं, तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) 75 सीट जीतकर तकनीकी रूप से संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को 54 सीट मिली, जबकि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को 17 सीट मिली है. बाकी 12 सीट पर अन्य छोटे दलों ने जीत हासिल की है.

See also  पहले दारोगा जी का इश्क चढ़ा परवान, अब ससुरालवालों की वजह से हैं परेशान

पाकिस्तान में मतगणना के दौरान शुरू हुआ हंगामा
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 266 सीट पर प्रत्यक्ष मतदान से प्रतिनिधियों का चुनाव होता है. इनमें से 265 सीट पर चुनाव कराया गया था. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने इनमें से 264 सीट के नतीजे घोषित कर दिए हैं. चुनाव नतीजों की घोषणा में देरी के कारण कई दलों ने देश भर में हंगामा और विरोध-प्रदर्शन किया. पंजाब प्रांत के खुशाब में एनए-88 सीट का परिणाम ईसीपी ने धोखाधड़ी की शिकायतों के कारण रोक दिया है. शिकायतों के निवारण के बाद इसकी घोषणा की जाएगी. वहीं एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था.

भाषा के मुताबिक सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को प्रत्यक्ष मतदान से निर्वाचित 133 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी. कुल मिलाकर, बहुमत हासिल करने के लिए 336 में से 169 सीट की आवश्यकता है, जिसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट भी शामिल हैं. नवाज शरीफ ने शनिवार को पाकिस्तान को मौजूदा कठिनाइयों से बाहर निकालने के लिए गठबंधन सरकार बनाने का आह्वान किया. माना जाता है कि शरीफ को देश की सेना का समर्थन प्राप्त है. पीएमएल-एन प्रमुख शरीफ ने अपने छोटे भाई एवं पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दलों से बातचीत करने का जिम्मा सौंपा है.

See also  टिकट बनाने के बहाने TTE ने कर दी महिला से ऐसी हरकत, आ गई पुलिस और कर दिया सलाखों के पीछे

एमक्यूएम-पी के नेता भी बैठक में ले रहे हैं हिस्सा
एक रिपोर्ट के मुताबिक शहबाज शरीफ ने रविवार को पीपीपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. एमक्यूएम-पी का एक प्रतिनिधिमंडल लाहौर में है और उसने शहबाज के साथ बैठक की. एमक्यूएम प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. खालिद मकबूल सिद्दीकी कर रहे हैं. बैठक में शहबाज शरीफ, मरियम नवाज और पार्टी के अन्य नेता भी भाग ले रहे हैं. शरीफ की पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक घंटे की लंबी बैठक के बाद, वे आगामी सरकार में साथ काम करने के लिए एक ‘सैद्धांतिक समझौते’ पर पहुंचे हैं. इससे पहले, एमक्यूएम-पी नेता हैदर रिजवी ने एक साक्षात्कार में ‘जियो न्यूज’ को बताया है कि उनकी पार्टी पीएमएल-एन के साथ अधिक सहज होगी, क्योंकि उनकी पार्टी ने कराची में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान में PML-N और PPP में गठबंधन को लेकर आज भी अहम बैठकें हो सकती हैं.

See also  अनंत सफर में कल्याण सिंह: कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता

Related Articles

Leave a Reply