छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: खुला आंगनबाड़ी का पट…. 2 अगस्त से पहुंचेंगे बच्चे

साथ ही 3-6 वर्ष के बच्चों को 15-15 की संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केंद्र में पोषण आहार का वितरण व अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें ने बताया कि पहले दिन केंद्रों में साफ-सफाई व अन्य अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। इस महीने का दो सप्ताह का पोषण आहार 20 जुलाई को ही उनके घर पहुंचा दिया गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने का निर्णय शासन ने लिया है।

See also  धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला, किरीत, बिर्रा और कड़ारी केंद्रों में बड़ी अनियमितता, तीन उपार्जन केंद्रों में 7 कर्मचारियों पर FIR

इसी प्रोटोकॉल के मुताबिक ही जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाना है। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चाें की शारीरिक व मानसिक विकास की गतिविधियां, जननी सुरक्षा योजना, शिशुवती व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार का वितरण किया जाता है। आंगनबाड़ी खुलने से कम से कम 3 से 6 वर्ष तक के बच्चोें को पोषण व पाठशाला मिलेगी।

See also  तेंदूपत्ता तोड़ने निकला युवक बना करंट का शिकार, झूलते बिजली तार ने ली जान, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक

Related Articles

Leave a Reply