रायपुर

बर्निंग कार: चलती BMW में अचानक लगी आग, सड़क पर धू-धू कर जलने लगी

रायपुर

रायपुर में एक लग्जरी कार में आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जल गई। गाड़ी में दो लोग मौजूद थे। दोनों ने गाड़ी से भागकर अपनी जान बचाई। जब तक टीम पहुंची तेजी से कार का पूरा भीतरी हिस्सा जल चुका था। गाड़ी में आग लगने की वजह से रिंग रोड में करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक जाम हो गया था। गाड़ी के अंदर लगी सीट्स, इंटीरियर वर्क खाक हो गया। सिर्फ बाहरी लोहे का हिस्सा ही बचा। टायर भी जल गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी रायपुर के एक कारोबारी की थी। इस BMW कार का इसी सड़क पर शो रूम भी है। गाड़ी में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस की मदद से कार को साइड में हटाया गया।

See also  JEE परीक्षा परिणाम घोषित : छत्तीसगढ़ के टॉपर बने शौर्य अग्रवाल, 12 लाख से ज्यादा परिक्षार्थी थे शामिल

ये हादसा भाटागांव रिंगरोड के पास हुआ। गाड़ी दुर्ग की दिशा में जा रही थी। सड़क पर ही गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने गाड़ी किनारे खड़ी की। गाड़ी में सवार लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही लपटें भड़क उठीं। गाड़ी के अंदर के प्लास्टिक पार्ट जलने लगे, कार से बाहर निकलकर दोनों लोगों ने खुद काे बचाया और फायर रेस्क्यू की टीम को खबर दी।

Related Articles

Leave a Reply