छत्तीसगढ़

सीएम साय की बड़ी घोषणा : सरकार फिर शुरू करेगी चरण पादुका और सरस्वती साइकिल योजना

जगदलपुर

साय सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती साइकिल योजना फिर से शुरू करने वाली है। गुरुवार को जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यहां जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर जगदलपुर शहर में लम्बे समय से अधूरे पड़े उच्च स्तरीय ऑडिटोरियम का निर्माण पूरा कराने के लिए 1 करोड़ की राशि भी मंजूर की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि खाते में जमा होने के मेसेज के आने की पुष्टि भी की।

See also  छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एंव बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू सहित कई नेता, अफसर मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केन्द्र सरकार की भांति छत्तीसगढ़ की सरकार भी गरीबों के कल्याण, विकास और खुशहाली के लिए समर्पित है। मोदी की गांरटी के तहत गांव गरीब, किसान, महिला, युवा आदिवासी पिछड़े सभी वर्ग के विकास के लिए योजना चलायी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार ने कार्यभार संभालते ही कैबिनट की पहली बैठक में 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को पक्का मकान बनाने की स्वीकृति दी थी। तेन्दूपत्ता तोड़ने वालों को फायदा पहुंचाने के लिए इस बार साढ़े पांच हजार रूपए मानक बोरा की दर से पत्ता खरीदी की गई और पूरे सीजन पत्ता खरीदा गया।

See also  अवैध रेत खनन के खिलाफ सड़क पर बैठे विधायक, कार्रवाई के बाद खत्म किया धरना, टास्क फोर्स ने 5 हाईवा पर की कार्रवाई

मोदी सरकार का मिल रहा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में केन्द्र की मोदी सरकार का भरपूर सहयोग छत्तीसगढ़ को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले की राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का राज्यांश जमा नहीं करके 18 लाख गरीब बेघर लोगों को उनके पक्के घर बनाने के सपने को तोड़ दिया था।

See also  मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

Related Articles

Leave a Reply