जांजगीर चांपा

एनसीसी कैडेट्स ने की शहीद स्मारक की साफ सफाई

जांजगीर

7 सीजी एनसीसी बटालियन बिलासपुर के कमान अधिकारी कर्नल एस के गुप्ता एवं लेफ्टिनेंट कर्नल भरत क्षेत्रीय के दिशा निर्देश पर शा उ मा विद्यालय क्र 1 जांजगीर ट्रूप नम्बर 325 के एनसीसी कैडेट्स द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शहर स्थित शहीद स्मारक एवं जय स्तंभ स्थल की साफ सफाई की गई। कैडेट्स द्वारा खंभों, चबूतरों का रंग रोगन भी किया गया। इस दौरान कैडेट्स को एनसीसी अधिकारी सेकंड अफसर दिनेश चतुर्वेदी द्वारा शहीदों के त्याग एवं बलिदान का वृत्तांत विस्तारपूर्वक बताया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण भी किया गया। शहीदों की याद में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में 26 कैडेट्स उपस्थित थे।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply