छत्तीसगढ़

खमतराई ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खमतराई ओवरब्रिज पर चलती हुई स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई।

See also  नेशनल हाइवे-30 पर बस हादसा, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत, 15 यात्री घायल…

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों ने समय रहते चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद लग गया जाम

खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के कारण कुछ समय के लिए ओवरब्रिज पर यातायात भी प्रभावित रहा।

See also  9.27 करोड़ का सोना जब्त : पुलिस हिरासत में तीन आरोपी, कार में गुप्त चैंबर बनाकर ले जा रहे थे गुजरात

Related Articles

Leave a Reply