छत्तीसगढ़

जिले के पत्थलगांव में बड़ा हादसा: यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत, कई यात्री घायल

जशपुर

जिले के पत्थलगांव से सड़क हादसे की ख़बर सामने आ रही है। जहां कल बुधवार शाम यात्री बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे बाइक सवार 2 ग्रामीणों की व बस के गेट में खड़े एक यात्री की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 5 यात्री भी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

दरअसल जशपुर से अंबिकापुर जाने वाली राजधानी बस शाम 4.30 बजे पत्थलगांव बस स्टैंड से अंबिकापुर के लिए निकली थी। इसी दौरान गोढ़ीकलां गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे बस सड़क किराने गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में बाइक को तेज ठोकर लगी, उससे बाइक सवार दो ग्रामीण दूर जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे बलराम लकड़ा की भी हादसे में मौत हो गई।

See also  बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

हादसे में बस सवार 5 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की कारण नेशनल हाईवे 43 की जर्जर स्थिति को माना जा रहा है। भारी वाहनों के चलने व बरसात के कारण रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे आये दिन हादसे होते रहते हैं।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply