छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश के दौरे से पहले IED ब्लास्ट, बीएसफ जवान घायल

कांकेर

जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है. कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के मरकानार के पास IED ब्लास्ट हुआ है. जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है. ये घटना तब हुई जब बीमार जवान को अस्पताल ले जाने के लिए रोड ओपनिंग पार्टी निकली थी. जैसे ही पार्टी मरकानार के जंगलों के पास पहुंची. तभी नक्सलियों के प्लांट किए गए IED की चपेट में जवान आ गए.

इस घटना में एक जवान को गंभीर चोट आई है. जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. इस दौरान साथ चल रहे अन्य जवानों ने घायल को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जवान के चेहरे पर चोट आई है. अन्य जवान सुरक्षित हैं.पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ”विस्फोट के समय वहां मौजूद जवान सुरक्षित हैं. इलाज के लिए घायल जवान को कोयलीबेड़ा हॉस्पिटल लाया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही BSF के डीआईजी कोयलीबेड़ा के लिए रवाना हो गए हैं.”

See also  कच्चे घर में पैदा हुए, उसी में बीते जिंदगी के 75 साल… अब बना पक्का मकान, तो प्रधानमंत्री को दे रहे धन्यवाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार से बस्तर संभाग के एक दिवसीय दौरे पर हैं. वह रायपुर से पहले दंतेवाड़ा पहुंचे. फिर जगदलपुर में बस्तर दशहरा की खास रस्म मूरिया दरबार में शामिल हुए. कुछ देर बाद वह कांकेर पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री बघेल चरमा क्षेत्र में लघु फसल प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन इकाई का उद्घाटन करने वाले हैं. सीएम के दौरे के मद्देनजर IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply