छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुलिस की नाकेबंदी देख कार छोड़ कर भागा ड्राइवर….बोरियों में भरा मिला 7 लाख का गांजा, देसी पिस्टल और गोलियां भी मिलीं

गरियाबंद

पुलिस ने गांजे से भरी एक कार में 7 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा और देसी पिस्टल भी बरामद हुआ है। पुलिस की नाकाबंदी देख गांजा तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हथियारों को काले बैग में सीट के नीचे छिपाकर रखा गया था। पकड़ी गई सेंट्रो कार रायपुर नंबर की है। इसके बाद पुलिस गाड़ी मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को ओडिशा से गांजा तस्करी कर लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने कोसमी नवापारा चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। तभी एक सफेद रंग की सेंट्रो कार आती दिखाई दी। इससे पहले कि पुलिस उसे रुकवाती, चालक ने गाड़ी पहले ही दूर रोक दी और छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक की बोरियों में गांजा भरा हुआ पीछे की सीट पर मिला।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरेला- पेंड्रा-मरवाही ज़िलेवासियों को लगभग 45 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौग़ात दी

Related Articles

Leave a Reply