छत्तीसगढ़

घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाले दामाद पर ससुर ने चलाई गोली

भिलाई। भिलाई में एक ससुर ने अपने ही दामाद पर गोली चला दी। दो साल पहले युवक ने अपने कॉलोनी की ही लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। आज वह भाई से मिलने भिलाई आया था। लेकिन उसके साले और ससुर ने जब उसे देखा तो वे भड़क उठे और कट्टा लेकर दौड़ाया। पुलिस ने कट्टा जब्त कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

जानकारी के मुताबिक लखविंदर सिंह ने दो साल पहले शरद सिंह की बेटी से लव मैरिज की थी। इस बात से आरोपी शरद नाराज था। ससुर दोनों से बात भी नहीं करता था।आरोपी ने लखविंदर सिंह को धमकी दी थी कि वो हाउसिंग बोर्ड में नजर आया तो उसे गोली मार देगा। और यही किया भी। कुरुद निवासी लखविंदर सिंह रविवार की शाम को अपने भाई से मिलने के लिए हाउसिंग बोर्ड गया हुआ था। उसके भाई के घर के पास ही उसकी पत्नी का मायका भी है। वो अपने भाई के घर के बाहर था। तभी उसका ससुर शरद सिंह और साला भुवन सिंह ने उसे देख लिया। शरद सिंह उसे देखकर गुस्से से आकर उस पर गोली चला दी। इस घटना में लखविंदर सिंह बाल बाल बच गया।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के साले भुवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शरद सिंह घटना के बाद से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा थी है।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

आरोपी ने देसी कट्टे से फायरिंग की है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। आरोपी शरद सिंह पटना बिहार में काम करता था। पुलिस को शक है की उसने काम के दौरान यहीं से कट्टा खरीदा होगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कट्टे के सोर्स का भी पता लगाया जाएगा।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

Related Articles

Leave a Reply