छत्तीसगढ़

आधार कार्ड से खुली फर्जी डॉक्टर की पोल, डॉ. राव निकला मुजफ्फरनगर का जावेद अली, दवाखाना सील

महासमुंद। सरायपाली में फर्जी नाम से अवैध क्लिनिक संचालित कर मरीजों का इलाज करने का मामला सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश का एक युवक खुद को ‘डॉ. राव’ बताकर गुप्त रोगों के उपचार का दावा कर रहा था।

शिकायत मिलने पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार 23 नवंबर को सरसीवा रोड स्थित ग्राम पतेरापाली में संचालित ‘डॉ. राव दवाखाना’ पर छापामार कार्रवाई की। जांच में चिकित्सकीय डिग्री और क्लिनिक संचालन का वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर प्रशासन ने दवाखाने को आगामी आदेश तक बंद करा दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से शिकायत मिली थी कि सरायपाली के सरसीवा रोड पर प्रत्येक सोमवार सुबह 9 से शाम 6 बजे तक अवैध क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। यहां बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री और पंजीयन के गुप्त रोगों के गारंटीशुदा इलाज का दावा किया जा रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सूचना दी गई। इसके बाद संयुक्त जांच दल गठित कर कार्रवाई की गई।

See also  IPS जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका : आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तारी से रोक हटाई, तीनों मामलों पर हाईकोर्ट को 8 हफ्ते में सुनवाई करने कहा…..

जांच के दौरान क्लिनिक के बाहर ‘डॉ. राव दवाखाना’ का बोर्ड और अंदर टेबल पर बीएएमएस (एएम) की नेमप्लेट मिली। मरीजों को परामर्श दे रहे व्यक्ति से जब टीम ने डिग्री और पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे तो उसने अपना आधार कार्ड प्रस्तुत किया। जांच में उसका वास्तविक नाम जावेद अली (पिता महमूद अली), निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश पाया गया। वह अपनी पहचान छिपाकर ‘डॉ. राव’ के नाम से क्लिनिक संचालित कर रहा था।

संचालक चिकित्सकीय योग्यता की डिग्री और छत्तीसगढ़ उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं (अनुज्ञापन) अधिनियम, 2010 के तहत आवश्यक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने पंचनामा तैयार कर दवाखाने को बंद करा दिया। साथ ही संचालक को सात दिन के भीतर समस्त वैध दस्तावेज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद में प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

See also  180 क्विंटल अमानक खाद जब्त: 5 दुकानों में कृषि विभाग की कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी किए गए

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नर्सिंग होम एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply