छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे बड़ी सभा

सरगुजा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 8 बजे से सूरजपुर जिले के उदयपुर से शुरू होगी. इस दौरान कई नुक्कड़ सभाएं होगी. कई चौक चौराहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक कर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे. इसके बाद यात्रा लखनपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी. अंबिकापुर में राहुल गांधी एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. कई सामाजिक संगठनों और नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस न्याय यात्रा का आज का शड्यूल: सुबह 8 बजे उदयपुर के रामगढ़ चौक बस स्टैंड से न्याय यात्रा शुरू होगी. 11 बजे यात्रा अंबिकापुर पहुंचेगी. जहां भाटू तालाब के पास यात्रा को विराम दिया जाएगा. दोपहर 2 बजे अंबिकापुर कलाकेंद्र में राहुल गांधी की सभा होगी. सभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा बलरामपुर पहुंचेगी. जहां झिंगू में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

सूरजपुर में न्याय यात्रा: सोमवार को न्याय यात्रा सूरजपुर बॉर्डर के तारा इलाके में सबसे पहले पहुंची. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा का स्वागत किया और उनके साथ लाल जीप पर सवार हुए. सिंहदेव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बताया और कहा कि वह आम लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. न्याय यात्रा देर रात सूरजपुर के शिवनगर में रुकी और वहीं रात्रि विश्राम किया.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply