छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर सुपर मार्केट में डकैती का प्रयास, पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा: बता दे कि कि दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को राहुल अग्रवाल पिता छगनलाल अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी श्याम सुपर मार्केट पेंडी् रोड जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 05 अक्टूबर 2025 के रात्रि 2:00 बजे दुकान के शटर के तोड़ने की आवाज आने पर वह अपने पिता के साथ घर के बाहर आकर देखा तो दुकान के शटर को तीन नकाबपोश व्यक्ति तोड़ने का प्रयास कर रहे थे जो प्रार्थी को देखकर तीनों भाग गए जिन्हें रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा घेरा बंदी कर पकड़े ‌‌है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

पकड़े गए आरोपी मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर ,चमन हितेश दिनकर से पूछताछ मेमोरेंडम कथन लिया जिन्होंने बताया कि चोरी करने के नियत से रात्रि में घूम रहे थे तथा अपने पास एक पिस्टल और कारतूस रखे हैं। जिसे जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी से लेना बताएं जो आरोपी जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त सभी आरोपियों के द्वारा उक्त घटनाकारित करना अपना जुर्म स्वीकार किया.

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

ये पांच आरोपी गिरफ्तार…

(1) मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव हाल मुकम लक्की डेयरी के पीछे जांजगीर जिला जांजगीर चांपा

(2) चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला

(3) हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर उम्र 21 वर्ष ग्राम तागा थाना मूलमुला

(4) जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर उम्र 26 वर्ष ग्राम पूटपुरा थाना जांजगीर

(5) तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर थाना जांजगीर

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आरोपियों के कब्जे से 01नग पिस्टल, 05 नग कारतूस, 01 नग चाकू, 01 नग मोबाइल , 02 नग सब्बल , 02 नग नकाब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया गया, आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 907/25 धारा 331(4),305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296,351 बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, रात्रि गस्त पेट्रोलियम प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे ,सुनील सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply