छत्तीसगढ़

शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से दुराचार, जंगल में अचेत हालत में मिली थी किशोरी

गौरेला पेंड्रा मरवाही

पेंड्रा में नाबालिग के साथ दुराचार होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई एक नाबालिग को दो अज्ञात युवक जंगल ले गए.जहां उसके साथ गलत काम किया गया. घटना की जानकारी तब हुई जब जंगल में अचेत हालत में युवती को महिलाओं ने देखा.इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने तत्काल 112 की मदद से नाबालिग को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है.

See also  एक साल पहले लिए थे फेरे, अब पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश; सुसाइड या कुछ और?

कहां हुई घटना ? : मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है. जहां स्कूली छात्रा गांव में हो रही शादी में शामिल होने के लिए गई थी. देर रात जब शादी का कार्यक्रम चल रहा था तो नाबालिग किसी काम से घर से बाहर निकली.इसी दौरान दो युवक बाइक से नाबालिग के पास पहुंचे. नाबालिग को दोनों युवक अपने साथ जंगल लेकर गए.जहां बारी-बारी से दोनों ने कुकर्म किया.नाबालिग इस दौरान बेहोश हो गई,ये देखकर दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए.

See also  जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर:- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया

महिलाओं ने दी पुलिस को सूचना : सुबह जब महिलाएं जंगल की ओर गई तो उन्होंने नाबालिग को अचेत हालत में देखा. इसके बाद महिलाओं ने तत्काल गांव में आकर सूचना दी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी 112 को दी.इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां नाबालिग ने होश में आने पर सारी घटना बताई.पुलिस के मुताबिक घटना में आरोपियों की पहचान हो चुकी है,जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

See also  जांजगीर-नैला में रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर 06 मार्च को नगर बंद एवं चक्काजाम की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply