छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक में जा घुसी कार, तीन डॉक्टर घायल, एक की हालत गंभीर

रायपुर

सड़क हादसे में 3 डॉक्टर घायल हो गए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर से हुआ है। तीनों डॉक्टर बालाजी अस्पताल में पदस्थ हैं। इस विषय में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर शहर के जाने-माने बालाजी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मनीष चौरसिया, डॉक्टर प्रांजल शर्मा और डॉक्टर पराग झा हादसे में घायल हुए हैं। इनमें मनीष चौरसिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर मनीष न्यूरो सर्जन हैं। सभी को बालाजी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि सेमरिया रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में डॉक्टरों की होंडा सिटी कार पीछे की ओर से घुस गई। तीनों को कार से बाहर निकला गया,और हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply