जांजगीर चांपा

जैजैपुर वृत्त में भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त…आबकारी विभाग की एक और बड़ी कार्यवाही

जांजगीर चांपा
कलेक्टर जांजगीर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री विकास कुमार गोस्वामी के विशेष मार्गदर्शन में आज दिनांक 26-07-2021 को जिला-जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही से शराब माफ़ियाओ में दहशत।

दिनाँक 26/07/2021 को वृत्त जैजैपुर के ग्राम-सेमरिया थाना-बिर्रा से आरोपी लवकुश जोशी से 16 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 250 kg महुआ लाहन जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क)/ (च), 34(2), 59 (क) का प्रकरण कायम किया गया।

See also  जांजगीर चाम्पा : आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति, वृत्त आरक्षक मोहन चौहान, आबकारी स्टॉफ परसराम कहरा, श्रीमती बसन्ती चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply