छत्तीसगढ़

नर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी पंहुचा सलाखों के पीछे

बलरामपुर

जिले में एक नर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदार में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक गाड़ी में नर्स का कार्य कर रही महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया. मामले में नर्स की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया. वहीं कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नर्स सीएचसी राजपुर में आरएचओ के पद पर पदस्थ है. नर्स की ड्यूटी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक में घूम-घूम कर लोगों का इलाज करना है और दवाई का वितरण करना है. इसी कड़ी में यह नर्स ग्राम सेवारी और भदार में दवाई का वितरण कर रही थी तभी ब्रम्हादेव नाम के युवक ने नर्स के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

See also  महाराष्ट्र में आफत की बारिश, गुजरात में डैम और नदियां उफान पर; 16 राज्यों में अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply