छत्तीसगढ़

मुंगेली थाना प्रभारी की सड़क दुर्घटना में मौत, कुत्तों से बचने की कोशिश में ट्रक ने रौंदा

मुंगेली: जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की सड़क हादसे में मौत हो गई. राजस्थान के भरतपुर जिले में आज सुबह ये घटना हुई. पैकरा ऑन ड्यूटी गुम इंसान की पतासाजी करने राजस्थान गए हुए थे. इसी दौरान वहां रोड एक्सीडेंट की चपेट में आ गए.

कुत्तों से बचने के दौरान ट्रक की चपेट में आए

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास हुआ. थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश की. कुत्तों से बचने के प्रयास में वे अचानक एक ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

मुंगेली पुलिस विभाग में शोक

नंदलाल पैकरा मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे. उन्हें एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था. उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका हैं. यह हादसा अचानक घटित हुआ, जिससे उनके परिवार, सहकर्मियों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा राजस्थान गए हुए थे. हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है. वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply