बिलासपुर

छात्रा को कॉल, ‘हैलो…तेरे दोस्त ने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो न्यूड फोटो कर दूंगा वायरल’, मचा हड़कंप

बिलासपुर

बिलासपुर में लोन लेने और लोन नहीं चुकाने को लेकर एक अजब मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा को उसके व्हाट्सएप पर उसकी न्यूड फोटो को एडिट कर भेज दिया गया और उसके इस फोटो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है. एक अनजान नंबर से उसे यह सब धमकी दी जा रही है. इसमें यह कहा जा रहा है कि अगर तुम्हारा दोस्त लोन का किस्त नहीं देगा तो तुम्हारी न्यूड फोटो को वायरल कर दिया जाएगा. छात्रा ने कोनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. उसके बाद पुलिस इस केस की जांच में जुट गई है.

See also  दोस्ती-अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग : तकनीकी जांच में खुद को पीड़िता बताने वाली ही निकली मास्टरमाइंड

पीड़ित छात्रा ने बताया कि रविवार को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. उसमें उसके दोस्त के लोन लेने और किस्त नहीं देने का जिक्र किया गया. जिसके बाद उसका न्यूड फोटो उसके मोबाइल नंबस पर व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया. दोबारा कॉल करने वाले ने कहा कि अपने दोस्त को फोन कर कहो कि अगर उसने लोन का पैसा वापस नहीं किया तो तुम्हारा न्यूड फोटो वायरल कर दिया जाएगा. इसके अलावा कॉल करने वाले ऑरोपी ने फोन कर कहा कि उसका और उसके साथी का पेन और आधार नंबर का डिटेल उसके पास है. उसके भी फोटो को एडिट कर इसी तरह वायरल कर दिया जाएगा. इस छात्रा के साथ पढ़ने वाले उसके दोस्त ने किसी लोन ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लोन लिया है और उसका दोस्त लोन का किस्त जमा नहीं कर रहा है. जिसके बाद से यह चीजें हो रही है.

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि इस केस में बिलासपुर साइबर पुलिस लगातार लोगों को जागरुक करने का प्रयास करती है. अनजान नंबर या बाहरी नंबर से फोन कॉल आने पर पुलिस को सूचना दें साथ ही ऐसे किसी ऐप को बिल्कुल डाउनलोड न करें. क्योंकि डाला हैक कर साइबर अपराधी कई तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं.

See also  दोस्ती-अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग : तकनीकी जांच में खुद को पीड़िता बताने वाली ही निकली मास्टरमाइंड

“छात्रा को एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप काल आया जो संभावित बाहर का नंबर है. जिसे क्लोन करके उपयोग किया जा रहा है.उस नंबर से छात्रा के दोस्त द्वारा लोन किस्त जमा नहीं करने पर न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी है. फिलहाल सायबर सेल की मदद से जानकारी ली जा रही है. मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.”: गोपाल सतपथी, थाना प्रभारी, कोनी

Related Articles

Leave a Reply