कोरबा

सड़क हादसे में मौत के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम

कोरबा

शुक्रवार को कोरबा चांपा रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. गाड़ी में सवार दो और लोग बाल बाल बच गए. घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों को समझाया और किसी तरह जाम खुलवाया. हाइवा ड्राइवर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

See also  कोरबा के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Articles

Leave a Reply