छत्तीसगढ़

नशे में धुत पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है.

रामानुजनगर थाना अंतर्गत पंचवटी गांव निवासी विजय सिंह (40 वर्ष) बीते दिन ग्राम मदनपुर में घर का छप्पर मरम्मत करने गया था. इसी दौरान दोस्तों से विवाद हो गया तो शराब पीने के बाद घर पहुंचा. पति को नशे की हालत में देख पत्नी बिंदु (30 वर्ष) विवाद करने लगी और पति को फटकार लगाने लगी. पत्नी की बात सुन पति नाराज हो गया और पत्नी पर जानलेवा हमला करते हुए बेदम पिटाई कर दी. जिससे पत्नी की मौत हो गई. घटना के बाद मौके से आरोपी पति फरार हो गया.

See also  जरुरी खबर: राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख बढ़ी

मामले की सूचना पर रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. वहीं घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जहां आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply