कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में कोयला लोड ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हादसे के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार, कई यात्रियों को आई चोट

कोरबा जिले में कोयला लोड ट्रक और 20-25 यात्रियों से भरी बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 12 से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें 112 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पूरा मामला मोरगा चौकी के पास कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल-हाइवे का है।

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह झारखंड से रायपुर के लिए जा रही थी। इस दौरान बागों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

जिस इलाके में हादसा हुआ है, वह हाथी प्रभावित है। ऐसे में प्रशासन की टीम ने आनन-फानन में डायल 112 और हाइवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। साथ ही डायल 112 में तैनात आरक्षक रामसिंह और चालक नीरज पांडेय ने सभी यात्रियों को दूसरी बस की मदद से उनके शहर के लिए रवाना किया।

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक
हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें 112 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें 112 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

Related Articles

Leave a Reply