छत्तीसगढ़

50 हजार की रिश्वत लेते चिकित्सा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

रायपुर।  एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर ने रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया है। आयुक्त चिकित्सा कार्यालय नवा रायपुर में पदस्थ बाबू के द्वारा रिटायर्ड लैब टेक्निशियन से जीपीएफ राशि निकालने के एवज में 50 हजार की मांग की गई थी। बाबू को आज 50 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। रिश्वतखोर बाबू का नाम चवाराम बंजारे है।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

दरअसल, प्रार्थी तुकाराम लहरे (रिटायर्ड लैब टेक्निशियन) द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उनके GPF एवं अन्य राशि निकालने के एवज् में चवाराम बंजारे, बाबू, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय स्वास्थ्य भवन नया रायपुर द्वारा 50,000 रू. रिश्वत की मांग की गई है। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

शिकायत सत्यापन पश्चात् आज 16 जून को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से चवाराम बंजारे, बाबू को 50,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply