छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता की अर्धनग्न हालत में मिली लाश:सिर और गले पर धारदार हथियार से किए गए वार; सड़क किनारे खड़ी मिली बाइक

सारंगढ़ जिले में सड़क किनारे कांग्रेस नेता की खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। उनके सिर और गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। हरिनाथ पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य थे। आसपास के गांव में सक्रिय थे। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

सरिया के कमरीद गांव निवासी हरिराम पटेल किसी काम से बरमकेला गए थे। मंगलवार शाम को बाइक से घर के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह सिंगारपुर गांव के पास उनकी लाश मिली। कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

ब्लाइंड मर्डर का हो सकता है मामला

इस मामले में सारंगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल ने बताया कि, शुरुआती जांच में मामला ब्लाइंड मर्डर का लग रहा है। पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंग टीम घटना की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद और जानकारी सामने आ सकती है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Related Articles

Leave a Reply