छत्तीसगढ़

तलवार से जानलेवा हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़

पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जालबांधा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत अपने दोस्त से मिलने गए घर के पास बैठे प्रार्थी सुनील वर्मा से आरोपी कैलाश यादव 23 वर्ष, तिलेश्वर उर्फ टिल्लु 22 वर्ष एवं श्याम साहू 25 वर्ष ने पुरानी रंजिश के चलते वाद-विवाद किया। प्रार्थी पर तलवार से जानलेवा हमला भी किया गया। वहीं पास खड़ी वाहन के कांच को आरोपी टिल्लु यादव व श्याम साहू ने डंडे से तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने उक्त कैलाश यादव, टिल्लू (तिलेश्वर) और श्याम साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  बेरोजगार होने जा रहे बीएड डिग्रीधारी 2900 शिक्षक उतरे सड़क पर, पैदल चलकर मांग रहे साय सरकार से न्याय

Related Articles

Leave a Reply