कोरबाछत्तीसगढ़

चोरी के आरोपी ने थाने में पिया फिनायल, मचा हड़कंप, अस्पताल में चल रहा इलाज

कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चोरी के एक आरोपी ने थाने के बाथरूम में फिनायल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। इस घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

सिविल लाइन पुलिस ने संजय नगर के रहने वाले रोहित राजपूत (उम्र 20 साल) को एक्टिवा चोरी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना की भनक लगते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

Related Articles

Leave a Reply