छत्तीसगढ़

पिकअप की ठोकर से छात्रा की मौत, साइकिल से कॉलेज जाने के दौरान हुआ हादसा

बालोद. पिकअप की ठोकर से सायकिल से कॉलेज जा रही छात्रा की मौत हो गई. यह घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई और बोरगाहन गांव के बीच की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही.

मृतका याचना देशमुख पिता टिकेश्वर देशमुख उम्र 19 वर्ष अर्जुन्दा कॉलेज में बीएससी प्रथम ईयर की छात्रा थी. वह अपने गांव परसतराई से अर्जुन्दा कॉलेज जाने निकली थी. तभी चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी से कुर्दी फरसी खदान जा रहे पिकअप ने छात्रा को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना पर अर्जुन्दा पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी पिकअप चालक प्रीतराम मंडावी ग्राम पूरी थाना चारामा निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

See also  सैफ अली खान केस से हुई बदनामी, आकाश कनौजिया ने 1 करोड़ मुआवजा मांगा

Related Articles

Leave a Reply