छत्तीसगढ़बिलासपुर

गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 बिलासपुर। बिलासपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने गाय की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि गाय गर्भवती थी. इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फूटेज भी सामने आया है. यह मामल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

14 अगस्त की शाम को सिरगिट्टी क्षेत्र निवासी आरोपी युवक श्याम मानिकपुरी के बाड़ी में एक गर्भवती गाय घुस गई थी. जिससे नाराज युवक ने गौवंश को लाठी, डंडे और पत्थरों से मारा. घटना में घायल गाय की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. इस घटना को लेकर गौ सेवकों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

Related Articles

Leave a Reply