छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे ट्रैक पर मोबाइल देखने में मशगूल दो लोग ट्रेन की चपेट में आए, दोनों के पैर कटे

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के वसुंधरा नगर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर मोबाइल में व्यस्त दो लोग सतीश मनहर और सुनील दीवाकर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके पैर कट गए। इस हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

मोबाइल में व्यस्त थे दोनों 

बताया जा रहा है ,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वसुंधरा नगर के रहने वाले सतीश और सुनील कुछ अन्य लोग के साथ घटना के वक्त  रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देखते हुए आपस में बाचतीत कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन आई। मोबाइल में डूबे रहने के कारण उन्हें ट्रेन का आभास नहीं हुआ और जब तक वे संभल पाते ट्रेन उनके पैरों पर से गुजर गई।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

घटना के समय कई युवक थे मौजूद 

जब एक्सप्रेस ट्रेन आई तब वहां कई युवक बैठे थे। उन्होंने ट्रेन को देखकर इन युवकों को वहां से भागने को कहा। लेकिन जब तक यह संभल पाते ट्रेन इनके पैर पर से गुजर गई, ट्रेन की चपेट में आने से युवक और अधेड़ का पैर कट गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply