छत्तीसगढ़

सारंगढ़ शिवा साहू केस…कोर्ट में जल्द पेश किया जाएगा चालान:पीड़ितों के पास रुपए वापसी का मौका; सरसीवां थाने में कर सकते हैं आवेदन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बहुचर्चित शिवा साहू केस में 10 सितंबर 2024 के आसपास चालान कोर्ट में जमा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि चालानी कार्रवाई के पहले जितने पीड़ित व्यक्तियों से पैसे की वापसी के लिए आवेदन प्राप्त होंगे, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जितने लोगों ने पैसा डबल करने के नाम पर रुपए पैसे दिए। वो सभी संबंधित व्यक्ति अपने पैसे की वापसी के लिए आवेदन सरसीवां पुलिस थाना में जितनी जल्दी हो सके (अनुमानित 6 सितंबर 2024 तक) जमा कर दें। पैसा वापसी के लिए पुलिस चालान के पूर्व शायद यह अंतिम मौका है।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

पुलिस अधिकारियों ने भी दी थी जानकारी

आवेदन जमा करने के संबंध में एसपी ऑफिस के मीटिंग में भी आला अधिकारियों ने आवेदन सरसीवां पुलिस थाना में जमा करने के संबंध में जानकारी दी थी। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल, संजय मानिकपुरी, ओंकार केशरवानी, जगन्नाथ वैरागी मौजूद थे।

गाड़ियां, जमीन और बैंक खातों में जमा रुपए सीज

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

शिवा साहू केस में जिला प्रशासन ने शिवा साहू के सभी गाड़ियों, जमीन और बैंक खातों में जमा रुपयों को सीज किया है। पैसा वापसी के आवेदनकर्ताओं के बारे में फैसला माननीय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा, जिससे उनकी राशि मिलेगी।

कोर्ट में पेश किए जाएंगे आवेदन

सरसीवां पुलिस थाना प्रभारी टीकाराम खटकर ने कहा कि आगामी दिनों में लगभग 10 सितंबर 2024 के आसपास चालान कोर्ट में जमा किया जाएगा। चालानी कार्रवाई के पहले जितने पीड़ित व्यक्तियों से पैसे की वापसी के लिए आवेदन प्राप्त होंगे उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Related Articles

Leave a Reply