छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, मवेशी तस्करी करते हुए 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। रात्रि में थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि एक वाहन में मवेशियों को भरकर ले जा रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर मुनुन्द मोड़ फोरलेन मे वाहन क्रमांक CG-04- NS 8825 वाहन को रोककर वाहन में सवार चालक को पूछताछ किया गया।

मौके पर आरोपी जितेन्द्र कुमार संकवार निवासी सत्ती पो. भोगनी थाना सत्ती जिला कानपुर (उ.प्र) द्वारा अपने मेमोरंडम मे जुर्म स्वीकार कर अपने साथी गुलजार अहमद के साथ अपने एक अन्य साथी के कहने पर उक्त वाहन को लेकर पामगढ़ जाने वहां वाहन मे 20 नग मवेशी लोड कराया तथा 10,000/- रूपये खर्च हेतु देकर तथा हेल्फर को 1000/- भत्ता देने वाहन का कोई कागज नही देने तथा मवेशी का कोई रसीद आदि नही होना बताया है। उक्त वाहन आयसर डी.सी.एम. CG -04-NS 8825 मय चाबी तथा 20 नग भैस -भैसा, नगदी रकम 10,000/- एक नग विवो मोबाईल, चालक लायसेंस को पेश करने तथा आरोपी गुलजार अहमदवार्ड नं. 24 आजाद चौक श्यामली थाना कोतवाली श्यामली जिला श्यामली (उ.प्र.) के द्वारा मोबाईल को पेश करने पर समक्ष गवाहो के बरामद किया गया है।

See also  जांजगीर-चांपा : जिले के निगरानी, गुण्डा, बदमाशों की गतिविधियों में नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाकर किया गया चेकिंग

Related Articles

Leave a Reply