छत्तीसगढ़

प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में आरोपी कुलदीप साहू को पकड़ने पुलिस की छापेमारी

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है आरोपी आदतन अपराधी और जिला बदर का आरोपी कुलदीप साहू नामक व्यक्ति की कि गई है

ज़िला मुख्यालय में हमलावरों ने मां और बच्ची की अपहरण कर किया हत्या

जानकारों के मुताबिक सूरजपुर थाने में प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरज कोचिंग रोड में किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज व आलिया शेख के साथ रहते हैं रविवार रात को पेट्रोलिंग के लिए निकले हुए थे उनके घर में उनकी पत्नी या 16 वर्षीय बेटी थी रात में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटी की अपहरण कर हत्या कर दी हत्यारे ने शव को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ले जाकर खेत में फेंक दिया

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

हत्या के आरोपी पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी के ऊपर गर्म तेल फेंकने का भी आरोप

इस हत्याकांड के बारे में तब पता चला जब प्रधान आरक्षक ड्यूटी से घर लौटे घर में परिजनों के नहीं मिलने और जगह-जगह खून की छिंटे देख इसकी जानकारी अधिकारियों को दी खोजबीन के बाद मृतिकों के शव ग्राम पीढ़ा में नग्न अवस्था में बरामद हुआ घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे हुए थे मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई घटना स्थल पर सूरजपुर विधायक भूलन सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या है पुलिस अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान एक पुलिस और कर्मी पर भी गर्म तेल फेंकने का भी आरोप है हत्या के आरोपी की कार बरामद कर ली गई है कुलदीप साहू के भागकते समय पुलिस ने आरोपी के कार के टायर पर फायरिंग भी की थी

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

क्या कहते हैं अधिकारी

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम आर अहीरे ने कहां की ऐ पुलिस परिवार पर हमला है ऐसी आतंकी गतिविधियां किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी कुलदीप साहू को पकड़ने लगी हुई है जगह-जगह छापा मारकर उसकी तलाश की जा रही है

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply