छत्तीसगढ़बिलासपुर

ट्रेक्टर की चपेट में आने बाइक सवार युवक और महिला की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा पायी जान

बिलासपुर। जिले से हादसे की एक और खबर सामने आ रही है, यहां पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पंहुचा दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे की है, जब जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई निवासी आदित्य पटेल उम्र 23 वर्ष और उनके साथ चंदन राम साहू उम्र 63 वर्ष बाइक पर ग्राम ससहा की ओर से जाेंधरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सोनसरी सूरज ढाबा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बगैर नंबर की ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में आदित्य और चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आदित्य ने हेलमेट पहना हुआ था उसके बावजूद उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पचपेड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्थित मर्क्यूरी भेजा। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर जो ग्राम सोनसरी निवासी जोहन साहू की है, को जब्त कर लिया गया। पुलिस अब फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply