छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में बड़ी लूट का खुलासा: पुराने कर्मचारी ने ही मालिक से लूटे 20 लाख रुपये, दो आरोपी पकड़े गए, पैसे बरामद

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में हुए सनसनीखेज 20 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात के पीछे कोई और नहीं बल्कि पीड़ित व्यवसायी का ही पूर्व कर्मचारी निकला, जिसने बदले की भावना से अपने साथी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

काम से निकाले जाने का बदला बना लूट की वजह
पुलिस की जांच में सामने आया है कि, आरोपी दीपक दास पहले पीड़ित व्यवसायी की दुकान में काम करता था। किसी कारणवश उसे काम से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वह नाराज़ चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी रोहित दास के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है, जब अंबिकापुर शहर के सत्तीपारा इलाके में व्यवसायी से 20 लाख रुपये की लूट की गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 18 लाख रुपये पहले ही बरामद कर लिए थे। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी। बचे 2 लाख रुपये भी अब बरामद कर लिए गए हैं।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

ये हैं दो आरोपी गिरफ्तार
इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक दास- मास्टरमाइंड, पूर्व कर्मचारी और रोहित दास- सहयोगी आरोपी नाम से हुई है। यह पूरी घटना अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply