Uncategorized

किशोर के पेट में घड़ी की बैटरी सहित 56 सामान, देखकर डॉक्टर भी परेशान, जानिए फिर किशोर का क्या हुआ?

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अजीब मामला देखने को मिला। यहां एक किशोर के पेट का डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने के बाद घड़ी में लगाने वाले सेल बरामद किए है। डॉक्टर भी यह देख अचंभित रह गए कि इतनी बड़ी संख्या में किशोर के पेट के अंदर घड़ी के सेल कैसे पैदा हो गए। जानकारी के अनुसार, रत्नगर्भा कॉलोनी के रहने वाले कक्षा नौवीं के छात्र की 28 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे मौत हो गई। इस बच्चे की मौत ने परिजनों को असमंजस में डाल दिया है।

See also  Vegasino Casino – Slots de Quick‑Fire e Vitórias Rápidas para o Jogador em Movimento

बच्चे के पेट से ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने 56 आइटम बरामद किए। इस बच्चे के पेट से घड़ी में लगने वाले सेल, चेन का कुंदा, ब्लेड का टुकड़ा, एक पेंच मिला है। हैरानी की बात यह थी कि किशोर के पेट का ऑपरेशन करके सभी चीजों को बाहर निकाला लिया गया। लेकिन, ऑपरेशन के बाद फिर से पेट दर्द उठने पर उसके पेट तीन सेल डॉक्टरों ने और निकले।

गले में घाव के निशान नहीं
मृतक किशोर के परिजनों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के गले में कोई भी घाव का निशान नहीं मिला है। इससे यह लगे कि किशोर ने खुद ही घड़ी के शैल और अन्य चीजों को निगल लिया हो। वहीं, किशोर की मौत परिजनों के लिए सवाल बनी हुई है। आदित्य शहर के राजेंद्र लोहिया स्कूल में पढ़ता था। परिवार का इकलौता बेटा था। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  Golden Panda Casino : Machines à sous et jeux en mode Quick‑Play pour des sessions à haute intensité

पिता ने दी जानकारी
इस पूरे मामले में मृतक छात्र आदित्य के पिता संचेत शर्मा ने बताया कि 13 अक्तूबर को बेटे के पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की समस्या आई थी। इसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे। वहां से डॉक्टर ने मेरे बेटे को राजस्थान के जयपुर के एसडीएमएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। जयपुर के अस्पताल में करीब 4 से 5 दिन तक उपचार होने के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।

घर पर आने के बाद बेटे ने 19 अक्तूबर को सांस लेने में दिक्कत बताई तो परिजन अलीगढ़ में निजी हॉस्पिटल में लेकर गए। यहां बच्चे की जांच कराई गई। जांच में सभी रिपोर्ट सही आने पर डॉक्टरों ने बच्चे को घर भेज दिया।

See also  BetPlay: Quick Play Slots y Live Action – Ganancias Rápidas en BetPlay Casino

समस्या नहीं हुई दूर
किशोर को सांस लेने में समस्या बरकरार बने रहने पर 25 अक्टूबर को नाक का सिटी स्कैन कराया गया। सिटी स्कैन में नाक के अंदर गांठ सामने आई तो 26 अक्टूबर को ऑपरेशन करके गांठ को निकाल दिया गया। इससे बच्चे को सांस लेने आ रही दिक्कत दूर हो गई। बच्चे के पेट में दर्द की परेशानी दूर न होने पर 26 अक्टूबर को एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच कराई गई।

किशोर के पेट का जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो रिपोर्ट देख परिजनों के साथ साथ लैब टेक्नीशियन के होश उड़ गए। अल्ट्रासाउंड में किशोर के पेट के अंदर 19 चीजें दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply