छत्तीसगढ़

पटवारी को रिश्वत देने कलेक्टर से मांगा उधार : भू-स्वामी बोला- मैं गरीब घूस देने में असमर्थ; नक्शा दुरुस्त करने मांग रहे पैसे

सरगुजा पटवारी ने जमीन पर सड़क का नक्शा दुरुस्त करने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी, तो परेशान भू-स्वामी कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंच गया। भू-स्वामी ने पटवारी को रिश्वत देने के लिए कलेक्टर से 8500 रुपए उधार मांगा है।

भू-स्वामी ने उधार की रकम एक महीने में वापस करने की बात कही। आवेदन मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अंबिकापुर SDM फागेश सिन्हा ने कहा कि, जांच कर मामले में कार्रवाई करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, मोमिनपुरा निवासी मुस्तकिम ने 28 जून 2024 को अंबिकापुर की जमीन खसरा क्रमांक 4658/1, 4658, 4658/, 4654/1 पर भू-स्वामियों की आपसी सहमति से 15 फीट की सड़क बनाने का फैसला लिया। इसके लिए नक्शा दुरुस्त करने का आवेदन एसडीएम अंबिकापुर के न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम न्यायालय ने 15 जुलाई को ज्ञापन जारी किया।

See also  छत्तीसगढ़ के बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश: 4 साल से सूने मकानों की रेकी, गिरोह ने 41 वारदातें कबूली, 6 गिरफ्तार

पटवारी ने मांगी 10 हजार रिश्वत

मो. मुस्तकिम ने कलेक्टर जनदर्शन में बताया कि, नक्शा काटने के लिए उन्होंने हलका पटवारी श्रवण पांडेय को 2500 रुपए रिश्वत दिए थे। पटवारी 8500 रुपए और मांग रहा है। वो गरीब है और रिश्वत की राशि देने में असमर्थ है।

मुस्तकिम ने कलेक्टर से 8500 रुपए उधार मांगा है, जिससे वो पटवारी को रिश्वत दे सके। मुस्तकिम ने कहा है कि, वह राशि एक महीने में लौटा देगा।

लोक सेवा गारंटी का पालन नहीं

आवेदक मुस्तकिम ने आवेदन में कहा है कि, हलका क्रमांक 15 के पटवारी श्रवण पांडेय ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय एक महीने के समय सीमा में कार्य नहीं किया। इसलिए पटवारी पर 2500 रुपए अर्थदंड लगाकर रिश्वत में दिया गया ढाई हजार वापस कराया जाए।

See also  बिलासपुर ने रचा इतिहास, 50,044 परिवारों को मिले पक्के घर, PM आवास योजना में बड़ी उपलब्धि

SDM बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे

इस मामले में SDM फागेश सिन्हा ने कहा कि, जनदर्शन में शिकायत मिली है। नक्शा दुरुस्त करने के लिए पटवारी ने राशि मांगी है। शिकायत की जांच की जा रही है। उसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply