छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: 7 अगस्त को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक, सीएम साय होंगे शामिल

जांजगीर चांपा। जिले में 7 अगस्त को एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है,,जिला पंचायत भवन के सभा कक्ष में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक का आयोजन किया गया है,,इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद मौजूद रहेंगे और पूरे मंत्रीमंडल के साथ जांजगीर पहुंचेंगे,,बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार के 70 से ज्यादा मंत्री,,विधायक,,प्राधिकरण के सदस्य और 17 जिलों के कलेक्टर शामिल होंगे,,इस बैठक में अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विकास,,शिक्षा,,स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी,,मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है,,कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

सुरक्षा के खास इंतजाम

मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं,,जिले में 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है,,शहर के चप्पे-चप्पे पर जिला,,संभाग और राज्य स्तर के पुलिस बल को लगाया गया है,,इसके अलावा खोखरा पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया है,,जहां से मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के लिए विशेष वाहन और सुरक्षा व्यवस्था की गई है,,पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के संभावित विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भी खास प्रबंध किए गए हैं,,जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और बैठक शांति रूप से सम्पन्न हो सके।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply