छत्तीसगढ़बिलासपुर

नवरात्रि में अभद्र गाना और नृत्य बैन, ध्वनि यंत्र बजाने गाइडलाइन का करना होगा पालन नहीं तो होगी कार्रवाई

बिलासपुर. नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित रास गरबा, जगराता, डांडिया के आयोजन समितियों की एसपी रजनेश सिंह ने बैठक ली. इस दौरान उन्होंने आयोजन के दौरान परंपराओं का ध्यान रखने की बात कही. साथ ही किसी भी तरह के अभद्र गानों और नृत्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए.

एसपी ने आयोजन समिति के सदस्यों को उच्च न्यायालय और शासन की गाइडलाइन की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ध्वनि यंत्रों का उपयोग कोर्ट और प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार करें. प्रत्येक समिति की जिम्मेदारी होगी कि वह यातायात को सुगम और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखें. कार्यक्रम स्थल एवं पार्किंग में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखें. अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगाें की वालंटियर के माध्यम से पहचान कर कार्यक्रम में प्रवेश न दिया जाए.

एसपी ने कहा, सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य है. इमरजेंसी सेवाओं के लिए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए. दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर आयोजकों पर कार्रवाई की बात कही. बैठक में एएसपी उमेश कश्यप, सिविल लाइन सीएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता, कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार, एसडीएम पीयूष तिवारी व शहर के थाना प्रभारी मौजूद रहे.

See also  भालू ने  किया 13 साल की बच्ची पर हमला : बकरी चराने गई थी खेत, नोचकर मार डाला

Related Articles

Leave a Reply