छत्तीसगढ़

पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने बाप को फावड़े से काटा डाला, गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नशे के आदी बेटे ने अपने ही पिता की फावड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपने पिता की हत्या पैसे देने से इनकार करने पर किया.

यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बालाजी नगर, जोन 2 का है. जानकारी के अनुसार, आरोपी करण नारायण सिंह, जो नशे का आदी है वह अपने पिता श्याम नारायण सिंह (65 वर्ष) से अक्सर पैसे की मांग करता था. बीएसपी से रिटायर हुए श्याम नारायण अपने बेटे की आदतों से तंग आकर उसे पैसे देने से मना कर देते थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. गुरुवार की रात भी पैसे न मिलने पर करण ने गुस्से में आकर करण नारायण सिंह ने अपने पिता के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

See also  सिविल सर्जन का एक और कारनामा: युवकों ने कहा – नियुक्ति आदेश के बावजूद नहीं करने दे रहे ज्वॉइन, गाली-गलौज और धमकी देने का लगाया आरोप

घटना की जानकारी मिलने पर खुर्सीपार थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक के बड़े बेटे वीर बहादुर सिंह ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी करण नारायण सिंह बीएसपी प्लांट में ठेकेदारी मजदूरी का काम करता है और उसके खिलाफ वर्ष 2020 में मारपीट का मामला भी दर्ज है. घटना के समय घर में पिता, बड़ा बेटा वीर बहादुर सिंह और छोटा बेटा करण नारायण सिंह ही मौजूद थे, बाकि परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए राउरकेला गए हुए थे.

Related Articles

Leave a Reply