छत्तीसगढ़

पत्नी के लिए प्रचार पड़ा महंगा : ग्रामीण सेवा सहकारी समिति का व्यवस्थापक बर्खास्त

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक चंद्रमौली गंधर्व को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, नगर पंचायत लवन में निकाय अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में शामिल हुए। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक चंद्रमौली गंधर्व ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन किया। जिसके कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

See also  निर्माणाधीन मकान में 2 महिला समेत चार लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सुबह मिस्त्री ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

जिला निर्वाचन कार्यालय और सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चंद्रमौली गंधर्व, जो कि ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित, लवन में व्यवस्थापक के पद पर कार्यरत थे। चुनावी गतिविधियों में भाग लेने के चलते सेवा से हटा दिया गया है। जांच में पाया गया कि, वे नगर पंचायत लवन में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पत्नी डालेश्वरी गंधर्व के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार कर रहे थे।

See also  रायपुर गोलीकांड: शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारी, भाजपा नेत्री के पति पर FIR दर्ज

आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन

सरकारी एवं सहकारी संस्थानों के कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त होने की अनुमति नहीं होती है। इसलिए उनके इस कार्य को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन माना गया। इस उल्लंघन के चलते प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लवन के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें उनके पद से हटा दिया गया।

See also  एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा: बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

Related Articles

Leave a Reply