देश

ताजमहल पर आई ऐसी आफत…पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़

आगरा

ताजमहल पर मधुमक्खियों के हमले से पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। कई पर्यटकों को मधुमक्खियों ने डंक मारे। इनमें सीआईएसएफ के जवानों समेत तीन की हालत खराब हो गई। इनको तत्काल डिस्पेंसरी में इलाज दिया गया। ताजमहल पर रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे रॉयल गेट के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इनसे बचने के लिए पर्यटकों ने इधर-उधर दौड़ लगा दी। किसी ने चेहरे को रुमाल से ढका तो कोई कपड़े से मधुमक्खियों को भगा रहा था।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

मधुमक्खियों के हमले की जानकारी पर सीआईएसएफ के जवान भी आ गए और बैरिकेडिंग कर दी। दो जवान भी मधुमक्खियों ने डंक मारने से घायल कर दिया। सीआईएसएफ के जवानों ने मधुमक्खियों के छत्ते को वहां से साफ किया। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे शोरगुल से मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इनमें तीन की हालत खराब हो गई, इनमें से एक देशी पर्यटक और सीआईएसएफ के दो जवान शामिल हैं। इलाज के बाद हालत ठीक है। मधुमक्खियों के छत्ते को वहां से हटवा दिया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि राॅयल गेट पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। यह अचानक गिर गया। हालांकि किसी पर्यटक को मधुमिक्खयों के काटे जाने की जानकारी नहीं मिली है।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

ताजमहल में मधुमक्खी के छत्ते गिरने से कई पर्यटकों को मधुमक्खी ने डंक मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देशभर के पर्यटन संगठनों ने एएसआई की ओर से ताजमहल समेत स्मारकों के रखरखाव पर सवाल उठा दिए हैं। आगरा अप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुद्दीन ने कहा कि पहले ही ताजमहल के गुंबद पर पौधा और खरपतवार के उगने जैसे वीडियो प्रसारित हो चुके हैं। जिन पर एएसआई ने जवाब दिया था कि मानसून के बाद उनकी साफ सफाई की जाएगी लेकिन मधुमक्खी का छत्ता गिरने से पर्यटकों के मन में डर समा गया है। संरक्षण में लापरवाही बढ़ती जा रही है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

Related Articles

Leave a Reply